फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irfan Solanki: विधायक की रिहाई के लिए पढ़ी दुआ, सीपी ने बैठाई जांच...पर्ची भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 19 Mar 2024 09:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दुआओं में कहा जा रहा कि अल्लाह, जिन पर नजायज मुकदमे दर्ज हुए हों, उन्हें बरी फरमा। बिलखुसूस हाजी इरफान सोलंकी की रिहाई अता फरमा। पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में विधायक इरफान सोलंकी की रिहाई के लिए पढ़ी गई दुआ का वीडियो रविवार को वायरल हो गया। इसको लेकर पुलिस सक्रिय हो गई है। दुआ के दौरान विधायक के नाम की पर्ची किसने भिजवाई, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक इसमें किस तरह से कार्रवाई की जा सकती है, इसके बारे में विधिक राय ली जा रही है।

विज्ञापन

वीडियो हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज ग्राउंड का बताया जा रहा है। दुआओं में कहा जा रहा कि अल्लाह, जिन पर नजायज मुकदमे दर्ज हुए हों, उन्हें बरी फरमा। बिलखुसूस हाजी इरफान सोलंकी की रिहाई अता फरमा। पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए हैं। एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने कहा कि इरफान सोलंकी के नाम की पर्ची किसने भेजी, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

विधायक की पेशी में यह लगेगी फोर्स
डीसीपी, एडीसीपी के अलावा आठ इंस्पेक्टर, एक कंपनी पीएसी, 170 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल और महिला सिपाही और चार टीमें क्यूआरटी। आसपास के इलाकों बेकनगंज, चमनगंज, बाबूपुरवा, चकेरी में भी क्यूआरटी की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें