यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज-आनंद विहार सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन 04117 प्रयागराज से 12 जुलाई को रात 8:30 बजे रवाना होगी।
गाड़ी रात 11 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और इसके बाद अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए सुबह 6:00 बजे आनंद विहार (नई दिल्ली) पहुंचेगी। यही ट्रेन 04118 आनंद विहार से 13 जुलाई को सुबह 7:50 बजे रवाना होगी।
यह दोपहर 2:40 बजे कानपुर पहुंचेगी। कानपुर से चलकर यह ट्रेन शाम 5:20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्कअधिकारी अजीत कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि इसमें सामान्य श्रेणी के 4, स्लीपर के 9, एसी टू के 2, एसी थ्री के 3 तथा एसएलआर/डी के 2 कोच होंगे।