फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपापुर में तीन घरों में चोरी

विज्ञापन
पाली के रूपापुर में चोरी के बाद फ्रिंगर प्रिंट लेते फोरेसिंक टीम के सदस्य। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपापुर कस्बे में सोमवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। एक के बाद एक किराना, कपड़ा व्यवसायी और टेलर के घर में घुसे चोर लाखों की नगदी और जेवर समेट ले गए। मंगलवार सुबह घटना से नाराज लोगों ने कस्बे में चौकी के सामने चौराहे पर जाम लगा दिया। सीओ शाहाबाद समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

कस्बे में पुलिस चौकी से पचास मीटर दूर कटरा बिल्हौर हाईवे पर रामप्रकाश पुत्र मौजीराम की कपड़े की दुकान है। वह पत्नी कीर्ति और बेटे सतीश के साथ दुकान के पीछे मकान में रहते हैं। सोमवार रात रामप्रकाश ग्राउंड फ्लोर पर सोए थे। देर रात छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे का ताला तोड़ दिया। अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर नगदी और जेवर चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने रामप्रकाश के घर से कुछ दूर रूपापुर पाली मार्ग पर स्थित किराना व्यवसायी अवध बिहारी पुत्र जवाहर के घर में धावा बोल दिया।
घटना के वक्त अवध बिहारी छत पर सो रहे थे। छत से जीने के रास्ते होते हुए ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी से नगदी समेत जेवरात चुरा लिए। इसके बाद अवध बिहारी के घर के सामने सड़क के दूसरी ओर स्थित टेलर दिनेश चंद्र पुत्र मशाल के घर में भी चोरी की। दिनेश पत्नी व बच्चों के साथ छत पर सो रहा था।
विज्ञापन

पीछे की दीवार से छत पर पहुंचे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से नगदी व जेवरात चुरा लिए। तीनों पीड़ितों को घटना की जानकारी सुबह हुई। एसओ पाली वीरेंद्र सिंह तोमर ने मौके पर जाकर जांच की। वारदात से नाराज पीड़ितों व आसपास के लोगों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने कुछ ही देर में जाम खुलवा दिया।
सीओ शाहाबाद उमाशंकर सिंह ने बताया कि तीनों पीड़ितों की ओर से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसओ पाली को घटना के खुलासे के लिए एक सप्ताह का वक्त दिया गया है। खुलासे के लिए थाना पुलिस की तीन अलग अलग टीमें गठित की गई हैं।
पीड़ितों ने किया इतने नुकसान का दावा
पाली। रूपापुर में तीन घरों में हुई चोरी की वारदातों के मामले में पुलिस की जांच के बाद पीड़ितों ने नुकसान की पुलिस को तहरीर दी है। कपड़ा व्यवसायी रामप्रकाश ने बताया कि चोर घर में रखे 15 हजार रुपये, सोने का हार, चेन और झाला समेत 50 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए हैं। किराना व्यापारी अवध बिहारी ने बताया कि कई दिन का कैश घर में रखा था। चोर अलमारी में रखे 6 लाख रुपये, झाले, सोने की चार चेन, चार अंगूठी, झुमकी व पायल ले गए। टेलर दिनेश ने बताया कि चोर अलमारी में रखे 1 लाख 20 हजार रुपये, दो जोड़ी झाले, हार, दो अंगूठी व पायल चुरा ले गए हैं।
कैसे आए, कैसे गए, किसी को पता नहीं
पाली। रूपापुर में सोमवार रात एक के बाद एक तीन घरों में चोरी हो गई। चोर रात भर कस्बे में उत्पात मचाते रहे, लेकिन पुलिस को भनक भी नहीं लगी। यही नहीं सुबह पुलिस ने तीनों जगह पहुंच कर जांच भी की। जांच के दौरान भी यह पता नहीं चल सका कि चोरों ने तीनों घरों में घुसने के लिए बल्ली व सीढ़ी का सहारा लिया या कोई और जुगत लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें