फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार के लिए फजीहत बन गया था ये छात्र, अब इसके इस एलान से मची खलबली

Sat, 18 Feb 2017 11:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतियाेगी छात्र अवनीश पांडेय व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पूरे कार्यकाल में अगर किसी ने सरकार काे सबसे ज्यादा काेर्ट में घसीटा ताे वह अकेले इस छात्र ने। यह छात्र देवरिया जिले का रहने वाला अवनीश पांडेय है। अवनीश भी अाम युवाअाें की तरह 1997 में इलाहाबाद पढ़ाई करने के लिए अाए थे। सपना था अधिकारी बनने का। वर्ष 2010 से अवनीश जब प्रतियाेगी परीक्षाअाें में शामिल हाेने लगे ताे वह हैरान रह गए। उन्हें लाेक सेवा अायाेग की गतिविधियाें में कुछ खामियां दिखनी शुरू हाे गई। अागे जाे हुअा वह हैरान कर देने वाला था... 
विज्ञापन


 

लाेक सेवा अायाेग के सबसे कद्दावर अध्यक्ष काे हटाना पड़ा

उत्तर प्रदेश लाेक सेवा अायाेग के खिलाफ छात्राें ने किया था अांदाेलन (फाइल फाेटाे)
- अवनीश ने 2013 से अाज तक उत्तर प्रदेश सरकार के तमाम भर्ती परीक्षाअाें में धांधली का अाराेप लगाया अाैर अधिकतर मामलाें में काेर्ट ने विभागाें काे गलत पाया। पीसीएस के दाे परिणाम, पीसीएस जे के दाे परिणाम, समीक्षा अधिकारी के दाे परिणाम काेर्ट के अादेश पर बदला गया।  

- अवनीश अाैर उनकी टीम ने 2013 से लेकर अाज तक अकेले उत्तर प्रदेश लाेक सेवा अायाेग के नीतियाें अाैर भर्ती परीक्षाअाें के खिलाफ 632 याचिकाएं दाखिल की हैं। जिसमें लगभगत हर सप्ताह सरकार की तरफ से वकील काे काेर्ट में अपीयर हाेना पड़ता है। 

- अवनीश ने ही सबसे पहले लाेक सेवा अायाेग की भर्तियाें में हाे रहे अनियमितता का मामला उठाया अाैर पीसीएस परीक्षा 2011 के परिणाम काे बदलने की मांग की। काेर्ट ने इस मामले के बाद अायाेग अध्यक्ष अनिल यादव काे हटाने का अादेश दिया था। अनिल अखिलेश अाैर समाजवादी परिवार के बेहद करीबियाें में से एक हैं। इस फैसले के बाद से समाजवादी पार्टी के शासनकाल में हुई तमाम भर्तियाें पर सवाल खड़े हाेने शुरू हाे गए।
 

इनकाे भी गंवानी पड़ी कुर्सी

उत्तर प्रदेश लाेक सेवा अायाेग के खिलाफ प्रदर्शन करते प्रतियाेगी छात्र (फाइल फाेटाे)

 - रामवीर यादव्र, उच्च शिक्षा अायाेग के अध्यक्ष, अनिल सिंह, उच्च शिक्ष अायाेग के सदस्य, रूदल यादव्र, उच्च शिक्षा अायाेग के सदस्य,  लाल बिहारी पांडेय काे उच्च शिक्षा अायाेग के अध्यक्ष काे हटाने के लिए पीअाईएल दाखिल करवाया अाैर मजबूरन सरकार काे इन लाेगाें काे इनके पदाें से हटाना पड़ा। 

- माध्यमिक शिक्षा अायाेग के अध्यक्ष सनिल चाैधरी अाैर लाेक सेवा अायाेग के सचिव रिजवानउल रहमान काे भी काेर्ट में पीअाईएल दाखिल किए जाने के बाद ही हटाया गया।

- अभी माध्यमिक शिक्षा अायाेग के  सदस्य ललित श्रीवास्तव अाैर अनीता यादव काे हटाने के लिए पीअाईएल लंबित है। 

- लाेक सेवा अायाेग के अध्यक्ष डा. सुनील कुमार जैन अाैर सदस्य सैय्यद फरमान अली काे हटाने के लिए लंबित है। 

- उच्च शिक्षा अायाेग के सचिव संजय सिंह काे हटाने के लिए पीअाईएल लंबित है

लाेक सेवा अायाेग के लिए 632 रिट दाखिल हुई है परीक्षा में अनियमितता काे लेकर।

देवरिया के रहने वाले हैं। 1997 में अाए थे। प्रतियाेगी परीक्षाअाें की तैयारी करने के लिए। 
विज्ञापन

अब क‌िया ये एलान

प्रतियाेगी छात्राें द्वारा जारी किया गया अपील
प्रतियाेगी छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले जारी किए गए एक अपील में समाजवादी पार्टी पर कई गंभीर अाराेप लगाए गए हैं। समिति के मीडिया प्रभारी अवनीश ने बताया कि उन्हाेंने प्रतियाेगी छात्राें से इस बार परिवारवार अाैर भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने की अपील की है। अवनीश ने अाराेप लगाया कि सपा सरकार की सभी भर्तियां भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं। इसलिए स्वच्छ छवि वाली सरकार चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें