फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, प्रतापगढ़ के एक थाने में तैनात दरोगा की मौत

Thu, 13 Jun 2019 03:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार डंपर से टकरा गई। कार सवार दरोगा की मौत हो गई। दरोगा की मौत की खबर से हड़कंप मच गया। एएसपी विनोद कुमार व अन्य पुलिस कर्मी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन


मेरठ के अजयपार्क कॉलोनी पल्लवपुर निवासी अर्जुन सिंह पुत्र धीरज सिंह प्रतापगढ़ के कोलडोर थाने में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। गुरुवार को वह कार से प्रतापगढ़ जा रहे थे। कन्नौज जिले में एक्सप्रेस-वे पर कार अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गई। हादसे में अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें