फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक का कारनामा: झाड़-फूंक के बाइ खिलाया प्रसाद, आठ लोग उल्टी के बाद बेहोश, पुलिस बोली- धतूरे के बीज खा...

Wed, 26 Apr 2023 10:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Banda Crime: तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसाईपुर गांव में तांत्रिक बाबा का प्रसाद खाने के बाद आठ लोग बेहोश हो गए। सूचनापर पहुंची पुलिस ने सभी पीएचसी भेजा, जहां से बांदा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
तांत्रिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के तिंदवारी कोतवाली क्षेत्र में झाड़ फूंक करने वाले तांत्रिक बाबा का प्रसाद खाकर बाबा सहित आठ लोगों को उल्टियों के साथ अर्धचेतन हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को पीएचसी पहुंचाया। यहां से सभी को जिला अस्पताल, बांदा में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जसईपुर  निवासी कालिका कोटार्य (65) गांव के बाहर कुटिया बना कर झाड़ फूंक करता है। बुधवार की शाम फतेहपुर से एक व्यक्ति अपनी समस्या लेकर तांत्रिक बाबा के पास जसईपुर आया और प्रसाद में पेड़े लाया। बाबा ने झाड़ फूंक के बाद सभी को प्रसाद खिलाया।
कुछ देर बाद तांत्रिक बाबा कालिका कोटार्य सहित उसकी पत्नी सरोज (50), बेटे आदित्य (12), ललित (8), बेटी नीलू (16), अंजली (12) व अवधेश (40) पुत्र भूरा,  ललित (14) पुत्र मुकेश को उल्टियां होने लगीं। सभी अर्द्ध चेतन अवस्था में हो गए।

विज्ञापन

सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी को पीएससी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह का कहना है कि बाबा धतूरे के बीज मिलाकर गांजा पीता है।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट बोले- मिठाई में जहरीला पदार्थ मिला होने की आशंका
उन्हीं बीज को घर के सदस्यों ने खा लिया है। जबकि पीएचसी के फार्मासिस्ट मनीष तिवारी का कहना है कि पुलिस द्वारा मिठाई लाई गई मिठाई को उन्होंने सूंघा है। उन्हें सूंघने मात्र से पलटियां होने लगी हैं। मिठाई में कोई जहरीला पदार्थ मिला होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें