सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने सभी को पीएससी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह का कहना है कि बाबा धतूरे के बीज मिलाकर गांजा पीता है।
फार्मासिस्ट बोले- मिठाई में जहरीला पदार्थ मिला होने की आशंका
उन्हीं बीज को घर के सदस्यों ने खा लिया है। जबकि पीएचसी के फार्मासिस्ट मनीष तिवारी का कहना है कि पुलिस द्वारा मिठाई लाई गई मिठाई को उन्होंने सूंघा है। उन्हें सूंघने मात्र से पलटियां होने लगी हैं। मिठाई में कोई जहरीला पदार्थ मिला होने की संभावना है।