कानपुर में गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित चढ़दी कला यात्रा संतनगर गुरुद्वारे से निकाली गई। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा गुमटी नंबर-5 स्थित गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ में समाप्त हुई। यात्रा में मीरीपीरी बाल सखा और फुलवारी संस्था के बच्चे भी शामिल रहे।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा व महानगर अध्यक्ष सरदार रमिंदर सिंह रिंकू ने बताया कि 19 अक्तूबर को गुरु रामदास जी महाराज का प्रकाश पर्व मोतीझील मैदान में मनाया जाएगा। रागी जत्था कथा-कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे।
इस मौके पर आतिशबाजी होगी। साथ ही लंगर भी लगेगा। साथ ही, मीरीपीरी बाल सखा परिवार के 135 बच्चे और फुलवारी संस्था की चित्रकला प्रतियोगिता के तीन विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। मेडिकल और रक्तदान शिविर भी लगेगा। यात्रा में सुखविंदर सिंह भल्ला (लाडी), कुलबीर महाजन, आतमजीत सिंह आदि शामिल रहे।