फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगति का "खूनी का खेल": पति की संपत्ति लेकर बेरोजगार प्रेमी के साथ जीवन बिताने का था ख्वाब, ऐसे रची थी साजिश

Tue, 25 Mar 2025 06:33 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: प्रगति अनुराग को पागलपन की हद तक प्यार करती थी। अनुराग के लिए वह कई बार अपने हाथ की कलाई तक काट चुकी है। दोनों के संबंधों के बारे में जब प्रगति के घरवालों को पता चला, तो परिजनों ने उसकी शादी अपनी बड़ी बेटी के देवर दिलीप से तय कर दी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपीग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में शातिर दिमाग के चलते हाइड्रा चालक की नई नवेली पत्नी प्रगति और उसके प्रेमी अनुराग ने इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दे डाला। उसने शादी के 15 दिन बाद पति दिलीप को मरवा डाला। उसका प्रेमी बेरोजगार था, लेकिन वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती थी। घरवाले राजी नहीं थे। ऐसे में प्रेमी के साथ जीवन बिताने में परेशानी न हो।

विज्ञापन

इसके लिए प्रगति ने रसूखदार लड़के हाइड्रा चालक दिलीप से शादी की। उसका इरादा था कि पति की हत्या कर उसकी संपत्ति लेकर प्रेमी के साथ खुशी से जिंदगी जिएगी।वह सोच रही थी कि शादी के कुछ ही दिन बाद जब वह विधवा हो जाएगी तो दूसरी शादी अपने प्रेमी से कर लेगी। विधवा होने के नाते परिजन भी इसमें सहयोग करेंगे, लेकिन सुपारी की रकम के लेनदेन को लेकर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

कई बार अपने हाथ की कलाई तक काट चुकी है
दोनों के एक होने से पहले ही पुलिस ने उनकी घिनौनी हरकत से पर्दा उठा दिया। फफूंद के हजियापुर निवासी प्रगति के संबंध करीब चार साल पहले गांव के अनुराग यादव से हो गए थे। बताया जा रहा है कि प्रगति अनुराग को पागलपन की हद तक प्यार करती थी। अनुराग के लिए वह कई बार अपने हाथ की कलाई तक काट चुकी है।

संपत्ति लेने की योजना शुरू कर दी थी
दोनों के संबंधों के बारे में जब प्रगति के घरवालों को पता चला, तो परिजनों ने उसकी शादी अपनी बड़ी बेटी के देवर दिलीप से तय कर दी। इसके बाद प्रगति ने दिलीप से शादी करने से इन्कार दिया, लेकिन बाद में दिलीप के परिवार का रसूख देखते हुए उसने शादी के लिए हां कर दी। शादी तय होते ही उसने प्रेमी के साथ पति को मारकर उसकी संपत्ति लेने की योजना शुरू कर दी थी।

प्रेमी से न मिल पाने के कारण वह परेशान हो गई
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि प्रगति और अनुराग दिलीप की हत्या को हादसा दिखाना चाहते थे। ताकि उसे दिलीप की संपत्ति मिलने में परेशानी न हो। इसके साथ ही विधवा होने पर उसकी शादी उसके प्रेमी से हो जाए। बताया जा रहा है कि पांच मार्च को शादी होने के बाद जब प्रगति ससुराल पहुंची तो बहू होने के नाते वह घर पर नाते-रिश्तेदारों के बीच थी। इस दौरान प्रेमी से न मिल पाने के कारण वह परेशान हो गई।
विज्ञापन

घिनौनी हरकत ज्यादा देर तक नहीं छिप सकी
उससे वह दूरी बर्दाश्त नहीं कर पाई। प्रगति के अनुसार ससुराल से जब वह चौथी पर मायके लौटी, तो उसने पति की हत्या की सुपारी दे दी। बचने के लिए पति की मौत पर इतने आंसू बहाए कि सभी लोग उसकी हालत देखकर बेहाल हो गए। उधर, सुपारी की रकम को लेकर जब आरोपियों में बात आगे बढ़ी, तो उनका भंडाफोड़ हो गया। पुलिस की सतर्कता के आगे उनकी घिनौनी हरकत ज्यादा देर तक नहीं छिप सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें