हाथों में तसला व फावड़ा लेकर प्रवासी श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद के कमालगंज में गांव बझेरा मलिकपट्टी में चल रहे मनरेगा के कार्यों में कई प्रवासियों को काम न दिए जाने पर यह लोग क्षेत्र पंचायत कार्यालय कमालगंज पहुंचे। प्रवासियों ने तसला व फावड़ा लेकर प्रदर्शन किया।
बीडीओ व एडीओ निरंजन त्रिवेदी ने जांच कराकर प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक कार्रवाई की भी बात कही। बझेरा मलिकपट्टी गांव के 41 लोग गुरुवार सुबह क्षेत्र पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन लोगों में कई लोग लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों से अपने गांव वापस आए हैं।