कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले पदक की दूसरी लिस्ट जारी की गई है। कला संकाय में पीपीएन कॉलेज की अरीबा आफताब, विज्ञान संकाय में औरैया की शिवानी प्रजापति और वाणिज्य संकाय में इटावा की दिशा पोरवाल को कुलपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। केवल विधि व शिक्षा संकाय के मेधावियों की पदक सूची आना शेष है। सूची के जारी होने के बाद ही कुलाधिपति स्वर्ण पदक और कुलाधिपति रजत पदक विजेताओं का चयन हो सकेगा।
सीएसजेएमयू का 41वां दीक्षांत समारोह नौ जुलाई को प्रस्तावित है। परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि शिक्षा और विधि संकाय के अलावा सभी परीक्षा परिणाम जारी होने से पदकों की सूची जारी कर दी गई है। जिन छात्रों को सूची से आपत्ति हो, वह 14 जून तक विवि की वेबसाइट पर अपना प्रत्यावेदन कर सकते हैं। फिलहाल विवि ने 18 कुलाधिपति कांस्य पदकों में से 13 पदकों को प्राप्त करने वाले मेधावियों की सूची जारी कर दी है। दस कुलपति स्वर्ण पदक में से आठ कुलपति स्वर्ण प्राप्त करने वाले मेधावियों की सूची जारी कर दी गई है। 50 प्रायोजित स्वर्ण पदकों में 39 स्वर्ण पदकों को प्राप्त करने वाले मेधावियों के नाम की घोषणा की गई है।
इनको मिलेगा कुलपति स्वर्ण पदक
-पीपीएन कॉलेज की अरीबा आफताब (कला संकाय में सर्वश्रेष्ठ छात्र)
-औरैया के दिबियापुर के वीजीएम पीजी कॉलेज की शिवानी प्रजापति (विज्ञान संकाय में सर्वश्रेष्ठ छात्र)
-इटावा के जनता कॉलेज की दिशा पोरवाल (वाणिज्य संकाय में सर्वश्रेष्ठ छात्र)
पीएसआईटी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन के प्रियांशु सिंह (व्यवसाय प्रबंधन में सर्वश्रेष्ठ छात्र)
-सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ एडवांस एग्रीकल्चर की प्रिया यादव (कृषि संकाय में सर्वश्रेष्ठ छात्र)
-सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के रोहित कुमार राय (जीवन विज्ञान संकाय में सर्वश्रेष्ठ छात्र)
-सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्युमिनिटीज एंड सोशल साइंसेज की शताक्षी सिंह (उच्चतर सामाजिक विज्ञान संकाय में सर्वश्रेष्ठ छात्र)
-सीएसजेएमयू के यूआईईटी की अंशिका शर्मा (अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में सर्वश्रेष्ठ छात्र)
-सीएसजेएमयू के यूआईईटी की प्रतिज्ञा मिश्रा (अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में सर्वश्रेष्ठ छात्र)