फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब पर बताएं कॉलेज की उपब्धि, प्रवेश सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। काॅलेजों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। युवा अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर देते हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब व अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कॉलेजों की उपलब्धि और प्रवेश संबंधी सूचनाएं देनी चाहिए। यह सुझाव छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने दिए। वह मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश एवं पंजीकरण अभियान को लेकर अनुदानित, राजकीय और संगठक महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन समीक्षा कर रहे थें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया विद्यार्थियों तक पहुंचने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उससे छात्रों को कई तरह की जानकारियां मिल सकेंगी।कई महाविद्यालयों में प्रवेश एवं पंजीकरण की प्रगति अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सकी है। कुलपति ने सभी महाविद्यालयों को प्रवेश अभियान में तेजी लाने तथा छात्र-छात्राओं तक प्रभावी ढंग से पहुंच बनाने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


यह दिए गए निर्देश
- प्रॉस्पेक्टस व प्रवेश आवेदन पत्र को क्यूआर कोड से डाउनलोड कराएं।
- इंटरमीडिएट और कॉलेजों से नियमित संपर्क स्थापित किए जाएं।
- छात्रों को आकर्षित करने के लिए खेल, क्विज व अन्य कार्यक्रम कराएं।
- सार्वजनिक स्थल, बाजारों में शैक्षणिक मेल और अन्य आयोजन कराएं।
- पूर्व छात्रों को भी प्रवेश संबंधी अभियान से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें