फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रांसफार्मर में आग लगने से 15 घंटे ठप रही आपूर्ति

Fri, 16 May 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। कस्बे की पुलिस चौकी के समीप रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में बुधवार रात आग लग गई। इससे पुलिस चौकी समेत 200 घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलने पर कर्मचारी रात में ही मौके पर पहुंचे, लेकिन खामी दूर नहीं हो सकी। जिससे लोगों को रात भर परेशानी उठानी पड़ी। सुबह के समय पेयजल की किल्लत रही।
विज्ञापन

पुलिस चौकी के समीप 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में बुधवार रात 10 बजे फॉल्ट हो गया और आग लग गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। ट्रांसफार्मर में आग लगने से मोहल्ले में अंधेरा छा गया। मामले की जानकारी स्थानीय लोगाें ने फोने से एसडीओ और जेई को दी। जेई प्रवीण मिश्रा के निर्देश पर कर्मचारी रात में मौके पर पहुंचे। अंधेरा होने की वजह से ट्रांसफार्मर सही नहीं कर सके। इधर बिजली न होने से मोहल्ले के लोग रात भर परेशान रहे। गुरुवार दोपहर एक बजे में खामी ठीक की गई। जेई प्रवीण मिश्रा ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने से आपूर्ति बाधित हुई थी। गुरुवार दोपहर ट्रांसफार्मर सही करने के बाद आपूर्ति चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें