फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: उमस के शुरू हुई बिजली कटौती, रातभर परेशान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। गर्मी और उमस बढ़ने के साथ ही शहर में बिजली कटौती भी बढ़ गई है। रविवार रात शहर के कई मोहल्लों की बिजली तीन से चार घंटे गुल रही है। इससे लोगों के इन्वर्टर जवाब दे गए। लोगों को छतों पर टहलकर रात काटनी पड़ी। लोगों ने जब भी जानकारी के लिए फोन मिलाया तो अभी आ जाएगी का ही जवाब मिलता रहा।
विज्ञापन

लाइन पार क्षेत्र के विजयनगर फीडर पर ओवरलोडिंग के कारण इस क्षेत्र की बिजली रविवार रात 10 से 11 बजे तक बंद कर दी गई। जब 11 बजे आपूर्ति बहाल की गई तो लाइन में फाल्ट हो गया। इससे लगभग सवा 11 बजे बिजली फिर से गुल हो गई। इस बीच बिजली की आवाजाही बनीं रही। रात करीब 12:30 बजे इसी फीडर में ब्रेकडाउन हो गया है।
इससे अशोकनगर, रामनगर, यशोदा नगर , फ्रेंड्स कॉलोनी, विजय नगर ,गांधीनगर की बिजली चली गई। मरम्मत के बाद रात करीब ढाई बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। इसी तरह रविवार देर रात शहर में नौरंगाबाद क्षेत्र में ताजिया निकल रहे थे। ताजिया की ऊंचाई की सुरक्षा के मद्देनजर इस पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी लगभग दो घंटे बंद रही। एक्सईएन हनुमान प्रसाद मिश्रा ने बताया कि फाल्ट व ओवरलोडिंग के कारण आपूर्ति बाधित रही थी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में ताजिया निकलने से आपूर्ति बंद करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें