खंदक में पलटी लोडर, मुर्गों की मौत
हादसे के बाद लोडर में भरे मुर्गों में अफरा-तफरी मच गई। लोडर पलटने से बड़ी संख्या में मुर्गे उसके नीचे दब गए। हादसे में करीब 14 कुंतल मुर्गों की मौत होने की बात बताई गई है। वहीं चालक को गंभीर चोट नहीं आई। लोडर पलटने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया और लोडर में फंसे मुर्गों को निकालने का प्रयास किया। हादसे के कारण मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।