पत्नी बोली- उनके अंतिम संस्कार का हक भी नहीं मिला
रामश्री ने बताया कि हम 28 दिसंबर से लेकर शनिवार तक रोज बेटे के संबंध में जानकारी करने के लिए थाने जाते रहे, लेकिन पुलिस ने जानकारी नहीं दी। पत्नी गीता ने बताया कि पुलिस की लापरवाही की वजह से उन्हें एक सप्ताह बाद पति की मौत की जानकारी हुई। उन्हें पति का अंतिम संस्कार कराने तक का हक नहीं मिल सका।
अज्ञात शव मिलने के बाद पुलिस को शिनाख्त कराने का प्रयास करना चाहिए था। मामले की जांच कर जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -दिनेश कुमार शुक्ला, एसीपी घाटमपुर