यूपी के उन्नाव जिले में एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को हसनगंज डाकघर के लिपिक को 6 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा। लिपिक से पूछताछ जारी है। लालपुर गांव निवासी देशराज पुत्र मंगली सिंह ने एंटी करप्शन के अधिकारियों को फोन कर उप डाकघर बड़े बाबू सुशील द्वारा 10000 रुपये घूस मांगने की शिकायत थी।
जिस पर टीम ने एक लिपिक को 6000 रुपये घूस लेते पकड़ा। शिकायतकर्ता देशराज की मां रूपरानी ने 65 हजार रुपये किसान विकास योजना के तहत जमा किया था। 2016 में पैसे का भुगतान मिलना था। देर होने से बड़े बाबू ने सुशील से घूस मांगी थी।