फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पोर्टल पर घर बैठे मिलेगी देशभर की नौकरियों की जानकारी

Sat, 19 May 2018 01:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल को केंद्र सरकार के पोर्टल से लिंक किया जा रहा 

 
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कानपुर शहर के युवाओं को घर बैठे शहर के अलावा अन्य प्रदेशों में भी निकलने वाली नौकरियों की जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल sewayojan.up.nic.in को  केंद्र सरकार के पोर्टल नेशनल करियर सेंटर से लिंक किया जा रहा है।

विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल पर रोजगार मेलों की जानकारी रहती है। इस पोर्टल पर संबंधित कंपनी, नौकरी की प्रकृति, कार्य क्षेत्र, सैलरी या मानदेय आदि का विवरण रहता है। सहायक निदेशक सेवायोजन एसपी द्विवेदी ने बताया कि नेशनल करियर सेंटर से लिंक होने के बाद कानपुर के अलावा अन्य प्रदेशों में कहां-कितनी नौकरियां हैं, नौकरी किस तरह की हैं, कितनी सैलरी है और जॉब के लिए शैक्षिक योग्यता क्या है, ये जानकारी भी यहीं बैठे मिल जाएगी।
 

यह भी पता चल सकेगा कि नौकरियों की डिमांड किस क्षेत्र के लिए ज्यादा है। सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल पर जाकर यह सब जानकारी हासिल की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि यहां विभाग में 25 मई को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के दौरान आने वाली सभी कंपनियों की जानकारी नेशनल करियर सेंटर के पोर्टल पर मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें