फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कैंटीन संचालक के फोन में मिले कई लड़कियों के अश्लील वीडियो... ऑडियो में है वो वाली लड़की भेजो

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता थानाक्षेत्र के निजी अस्पताल के कैंटीन संचालक के मोबाइल में कई लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। मोबाइल में ऑडियो में दो लोगों के बीच हो रहे वार्तालाप में वो वाली लड़की भेजो.. जैसे शब्द संचालक के तार किसी सेक्स रैकेट से जुड़े होने का अंदेशा जता रहे हैं। युवक का मोबाइल एक व्यक्ति ने नौबस्ता थाने पहुंचकर पुलिस को सौंपा था।
विज्ञापन

नौबस्ता निवासी व्यक्ति के अनुसार, उसकी 14 साल की बेटी ने बताया था कि एक निजी अस्पताल में कैंटीन चलाने वाला फतेहपुर के जहानाबाद निवासी केशव उत्तम उसे परेशान करता है। उसने बातों में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह बेटी को अपने पास बुलाकर मनमानी करता है। इसके बाद उन्होंने बेटी की मदद से आरोपी को घर के पास बुलाया। वहां पिटाई के दौरान युवक भागने लगा तो उसका मोबाइल मौके पर गिर गया। मोबाइल लॉक था जिसका पासवर्ड बेटी को पता था उसने मोबाइल खोला तो वह चौंक गए। मोबाइल में बेटी समेत कई लड़कियों के अश्लील वीडियो थे। इनमें वह लड़कियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था। साथ ही कई चैट और अश्लील ऑडियो भी थे।
एडीसीपी साउथ योगेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, बंधक बनाने और पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। वीडियो में दिखने वाली लड़कियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अगर कोई और पीड़िता सामने आएगी तो उसकी शिकायत पर भी सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें