फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर चोर, पांच बाइक बरामद

Tue, 09 Sep 2025 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना पुलिस के हत्थे रविवार रात को दो बाइक चोर चढ़ गए। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने एक मिनट में लॉक तोड़कर बाइक चोरी करने की बात कुबूल की है।
विज्ञापन

अकबरपुर थाना पुलिस ने रविवार रात को मेडिकल कॉलेज के पास घेराबंदी कर बाइक सवार दो शातिरों को चोरी की बाइक सहित पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर आघू बंबा जैनपुर के पास झाड़ियों से चोरी की चार अन्य बाइकें भी बरामद की हैं। थानाध्यक्ष अकबरपुर सतीश सिंह ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम नबीपुर निवासी समरजीत उर्फ प्रवेंद्र यादव व भोगनीपुर थाना के गुड़गांव निवासी दीपक कश्यप बताया।
दीपक कश्यप ने पुलिस को बताया कि वह नबीपुर में ही किराये के मकान में रहता था। वहीं कुछ माह पहले उसकी समरजीत से मुलाकात हुई थी। दोनों अकबरपुर व इसके आसपास बाइक चोरी कर 10 से 15 हजार रुपये में कबाड़ियों या फिर किसी व्यक्ति को बेच कर अपने शौक पूरे करते थे। सीओ सदर संजय वर्मा ने बताया कि चोरों ने अकबरपुर के अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करने की बात कुबूल की है। जबकि एक बाइक के बारे में वह कुछ बता नहीं सके। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

......................
गिरोह को बड़ा करने में जुटे थे शातिर
अकबरपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी समरजीत यादव के पिता ओम सिंह यादव का नाम अकबरपुर थाना के हिस्ट्रीशटरों की सूची में आता है। पूछताछ में समरजीत ने बताया कि उसकी पिता से बिलकुल नहीं बनती थी। शौक पूरे करने के लिए उसने दीपक के साथ मिलकर बाइक चोरी करना शुरू किया था। चोरी की बाइक बेचने से उनके खर्च चल रहे थे। वह अपने गिरोह में अन्य शातिरों को जोड़कर अपना गिरोह बड़ा करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें