फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में तेज धमाके के साथ दो हिस्सों में बंटी पूर्वा एक्सप्रेस, मच गई चीख पुकार

Sat, 20 Apr 2019 10:58 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर के रूमा में पूर्वा एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंटी
विज्ञापन
हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस (अप, 12303) शुक्रवार देर रात करीब एक बजे कानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर रूमा कस्बे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पता चला है कि ट्रेन दो हिस्सों में बंटने के बाद बेपटरी हो गई। नौ डिब्बे पलटने की सूचना मिली है। इनमें 8 एसी कोच और पैंट्रीकार हैै। 12 से ज्यादा लोग घायल हैं।
विज्ञापन





रात 2.30 बजे जिलाधिकारी, एसएसपी, 30 एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस पहुंच चुकी थीं और राहत-बचाव कार्य शुरू हो गया था। घायलों को काशीराम ट्रामा सेंटर और हैलट अस्पताल भेजा जा रहा है।पूर्वा एक्सप्रेस हावड़ा से दिल्ली जाती है।

 

कानपुर में पलटी पूर्वा एक्सप्रेस
रात करीब एक बजे अप ट्रेन पूरी रफ्तार से हावड़ा की ओर से आ रही थी और कानपुर की ओर बढ़ रही थी। कानपुर से करीब 15 किलोमीटर पहले रूमा इंडस्ट्रियल इस्टेट के सामने ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंटने के बाद जोरदार आवाज के साथ पलट गई। घुप अंधेरे में यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
 
05122323015


 

पूर्वा एक्सप्रेस पलटी
ट्रेन में सवार पटना निवासी रोमेल जायसवाल ने बताया कि देर रात सभी यात्री सो रहे थे, तभी अचानक जोरदार आवाज आई। आंख खुली तो अंधेरा था।  अचानक से एक तेज धमाका हुआ। जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई।

पता चला कि ट्रेन पलट गई है। बहुत से यात्री हताहत हुए हैं। झारखंड के जसीडीह निवासी राजेश चौधरी ने बताया कि चारों तरफ चीख पुकार मची है। घायलों में बिहार के रवींद्र वर्मा, पवन सिंह, संजय, भूपेश, वीरेंद्र आदि को कांशीराम ट्रामा सेंटर भेजा गया है।



रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
 
05122323015
विज्ञापन

राहत एवं बचाव कार्य करते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी, महाराजपुर पुलिस सहित अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर मौजूद है। घायल यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा हेतु नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। कानपुर शहर के सभी अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। कानपुर डीएम विजय विश्वास पंत घटना स्थल पर मौजूद हैं। घटना स्थल का जायजा लेने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी भी पहुंचे। 
रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
 
05122323015

अखिलेश यादव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा कि- पूर्वा एक्सप्रेस की खबर से मन आहत है। हम ईश्वर से सभी प्रभावित परिवारों तथा घायल यात्रियों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें