फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियाें ने इंदिरा गांधी से की प्रियंका की तुलना,बोलीं..मैं इंदिरा जी के सामने कुछ भी नहीं

Sat, 20 Apr 2019 01:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करती हुईं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रियंका गांधी में पूर्व प्रधानमंत्री और प्रियंका की दादी इंदिरा गांधी की झलक दिखाई देती है। अक्सर प्रियंका से कार्यकर्ता कहते हैं कि वो बिलकुल अपनी दादी जैसी हैं। कानपुर में रोड शो के दौरान जब कांग्रेस के समर्थकों ने प्रियंका गांधी की तुलना दादी इंदिरा गांधी से की तो प्रियंका ने कहा मैं इंदिरा जी के सामने कुछ भी नहीं हूं लेकिन जो सेवा की भावना उनके दिल में थी, मेरे दिल में है, मेरे भाई के दिल में है।
विज्ञापन


ये सेवा की भावना हमारे दिल से कोई नहीं निकाल सकता है। हम सेवा करेंगे आप चाहें मौका दें या न दें। कांग्रेेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की महानगर में पहले रोड शो ने कांग्रेसियों में जोश भर दिया। चकेरी से लेकर घंटाघर, फूलबाग से बड़े चौराहे तक निकले रोड शो में प्रियंका ने महानगर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी राजाराम पाल के लिए वोट मांगे।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह कार की छत पर बैठकर रोड शो के लिए निकलीं। उनके साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ भी चल रही थी। कुछ पैदल थे तो कुछ वाहन से। पूरे रास्ते लोगों ने प्रियंका गांधी के नाम से जिंदाबाद के नारे लगाए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के खिलाफ कोतवाली थाने में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। चौकी प्रभारी गिलिश बाजार विजय प्रताप ने दी तहरीर में कहा है कि प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान पूरे मार्ग पर श्रीप्रकाश जायसवाल के बैनर, पोस्टर  खंभों व डिवाइडर पर लगाए गए थे। यह आचार संहिता उल्लंघन के तहत आता है। थाना प्रभारी के मुताबिक जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें