फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंहित कराएं खराब हैंडपंप, तालाबों की हो जियो टैगिंग

विज्ञापन
लक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने पेयजल दिक्कत के समाधान के लिए खराब हैंडपंपों को चिह्नित कराकर कार्ययोजना तैयार कर मरम्मत के निर्देश दिए। जीर्णोद्धार के लिए चिह्नित तालाबों की जियो टैंगिंग कराने को कहा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद तालाबों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

गर्मी की दस्तक हो चुकी है। गांवों व नगर निकायों में पेयजल की दिक्कत को दूर करने का कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश डीएम ने दिए। कहा कि तालाबों के जीर्णोंद्वार का कार्य पंचायत चुनाव कराने के बाद होगा। नगर निकायों व ग्रामीण क्षेत्रों के चिह्नित किए गए तालाबों की जियो टैगिंग करा ली जाए। डीसी मनरेगा हरीश्चंद्र ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में 244 तालाबों का जीर्णोद्धार कराया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में 440 तालाबों में जीर्णोद्धार कार्य किया जाना है। 143 नये तालाब चिह्नित किए गए हैं। डीएम ने इन तालाबों की जियो टैगिंग कराने के निर्देश दिए। यहां भूगर्भ जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन के बारे में भी विमर्श हुआ। बैठक में डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, पीडी डीके यादव, डीपीआरओ अनिल कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें