राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलिटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाएं दिसंबर और मई में कराई जाएंगी। इसी सिलसिले में मंगलवार को शोध विकास संस्थान एवं प्रशिक्षण परिषद (आईआरडीटी) में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। साथ ही बताया गया कि सेमेस्टर सिस्टम में तीन मौके दिए जाएंगे। एक साल में अधिकतम चार बैक पेपर देने को मिलेंगे। आईआरडीटी और प्राविधिक शिक्षा निदेशालय की ओर से मंगलवार को सेमेस्टर प्रणाली की जानकारी दी गई।
लाेगाे
बढ़ेंगी राेजगार की संभावनाएं
प्रशिक्षण शिविर में बताया गया कि सेमेस्टर पढ़ाई से रोजगार की संभावना बढ़ेगी। इसका प्रेजेंटेशन आईआईटी मुंबई के डॉ. आश्रय सेठ ने दिया। स्पोकन ट्यूटोरियल और वेब सर्वर से लॉगिन की जानकारी दी। डिप्लोमा स्तर की असिस्टेंट प्रिंसिपल डॉ. क्षमा मिश्रा ने कहा कि साफ्टवेयर, लाइनिक्स, यूनिक्स, सी प्लस और पीएचपी को भी सेमेस्टर सिस्टम में जगह दी गई है। संयुक्त निदेशक बुंदेलखंड क्षेत्र जेएल वर्मा ने बताया कि नया कोर्स प्रभावी है। इसे पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर से लागू किया जाएगा। एक साल के डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई अब दो सेमेस्टर में होगी। दो साल की पढ़ाई चार सेमेस्टर और तीन साल के कोर्स की पढ़ाई छह सेमेस्टर में कराई जाएगी। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. आरके सिंह, मोहम्मद तारिक, कल्पना गौड़, पीयूष, पीसी जैन और सेवा योजन अधिकारी डॉ. एपी सोनी मौजूद रहे।