फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा: स्टेट टॉपर बनकर पूरा किया मां का सपना, पढ़िए होनहारों की सफलता की कहानी

Fri, 21 Jun 2019 06:10 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अर्पिता, अमित और दीपाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परीक्षा की तैयारी के दौरान हुई मां की मौत ने मुझे पूरी तरह से तोड़कर रख दिया था। मां मुझे हमेशा से सफल होते हुए और खुद का सपना पूरा करते हुए देखना चाहती थी। इसी वजह ने मुझे हौसला दिया और मैं जी-जान से परीक्षा की तैयारियों में जुट गई। यह कहना है यूपी पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा में फैशन डिजाइनिंग में स्टेट टॉप करने वाली अर्पिता प्रजापति का। अर्पिता ने यूपी में पहला स्थान पाया है।
विज्ञापन


कानपुर के कल्याणपुर निवासी अर्पिता ने शुरू से ही सफल फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं। 2015 में पनकी स्थित विद्युत परिषद इंटर कॉलेज से 12वीं पास करने के बाद अर्पिता ने झांसी में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स ज्वॉइन कर लिया था।

इसके बाद पॉलिटेक्निक की परीक्षा दी। अपनी सफलता की उम्मीद थी, लेकिन नहीं सोचा था कि स्टेट टॉप कर सकूंगी। आर्किटेक्चर कृपाशंकर प्रजापति और स्व. मीना देवी की बेटी अर्पिता को बस अपनी मां के सपने को पूरा करना है। उनकी पहली पसंद लखनऊ पॉलिटेक्निक है। 
विज्ञापन

फार्मेसी में दीपाली त्रिपाठी की चौथी रैंक
पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा में फार्मेसी ग्रुप में चौथी रैंक हासिल करने वाली विनायकपुर निवासी दीपाली त्रिपाठी अपनी सफलता से उत्साहित हैं। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर अवधपुरी से 12वीं में 93.7 फीसदी अंक हासिल करने वाली दीपाली अपने कॅरियर को लेकर दुविधा में भी हैं। नीट में 500 से अधिक नंबर मिले हैं, यूपीकैटेट में 17वीं रैंक हैं, अब पॉलिटेक्निक में भी चौथी रैंक है। दीपाली कहती हैं कि प्रवेश के लिए कई ऑप्शन खुल गए हैं, कॅरियर चुनने के लिए असमंजस में हूं। स्व. संजय कुमार त्रिपाठी और अर्चना त्रिपाठी की बेटी को 400 में से 340 नंबर मिले हैं। 
विज्ञापन

अमित सोनी टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में टॉपर
आज लगता है सपना पूरा हो गया है। ये सफलता उम्मीद से कई गुना अधिक है। यह कहना है पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा में टेक्नोलॉजी विषय में टॉप करने वाले अमित सोनी का। नौबस्ता में रहने वाले अमित ने 2014 में लालमणि इंटर कॉलेज से 12वीं पास की थी। इसके बाद 2016 में आईटीआई किया। आर्डिनेंस फैक्ट्री में टेलर की ट्रेनिंग की। इसी दौरान पता चला कि चार्जमैन के लिए पॉलिटेक्निक जरूरी है, तो उसमें भी हाथ आजमा लिया। अमित कहते हैं कि अब पॉलिटेक्निक करने के बाद कॅरियर में आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें