उप्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसी) की ओर से 12 और 15 सितंबर को आयोजित पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को जारी हो गया। शहर केयशोदा नगर निवासी आदर्श शर्मा ने ग्रुप डी में 400 में 258 अंक पाकर प्रदेश में पहला स्थान पाया है।
ग्रुप डी में मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेकेट्रियल प्रैक्टिस और लाइब्रेरी एंड इंफॉरमेशन साइंस के डिप्लोमा पाठ्यक्रम की परीक्षा होती है। ग्रुप ई में यशोदा नगर निवासी तुषार अवस्थी ने 400 में 342 अंक पाकर प्रदेश में पांचवां और शहर में पहला स्थान पाया है।
ई ग्रुप में दो वर्षीय डिप्लोमा इन फार्मेसी (डीफार्मा) पाठ्यक्रम की परीक्षा होती है। जेईईसी केसचिव एसके वैश्य ने बताया कि परीक्षा में 234858 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें 223556 (95 प्रतिशत) पास हुए हैं। पहले चरण की काउंसलिंग केलिए 30 सितंबर से पंजीकरण होगा।
छात्र
jeecup.nic.in पर फीस जमा कर पंजीकरण करा सकते हैं। 30 अक्तूबर तक पांच चरणों में काउंसलिंग कराके प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जानी है। दस्तावेजों की जांच संस्थानों में बने सहायता केंद्रों पर होगी। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण में केवल यूपी के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। चौथे और पांचवें चरण में अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को भी शामिल किया जाएगा।