फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान आज, वोट डालने के लिए पहचान पत्र के 17 विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पहचान पत्र के रुप में 17 विकल्प मतदाताओं को दिए हैं। इनका इस्तेमाल करके मतदाता वोट डाल सकेंगे। जिसका नाम मतदाता सूची में नहीं है, वह वोट नहीं डाल सकेगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पहचान पत्र के 17 विकल्प दिए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्गत मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राज्य व केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों, लिमिटेड कंपनियों के फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, डाक घरों के फोटोयुक्त पासबुक, संपत्ति संबंधी मूल अभिलेख, पट्टा अभिलेख, रजिस्ट्रीकृत डीड, फोटोयुक्त किसानबही, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख, भूतपूर्व सैनिक पेंशन भुगतान आदेश, वृद्धापेंशन प्रमाण पत्र, फोटोयुक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र, शस्त्र लाइसेंस, दिव्यांग प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना का जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्यों को जारी हुए पहचान पत्र मान्य हैं।
मतदाता अपने परिवार के साथ निजी वाहन से मतदान केंद्र तक जा सकेंगे। केंद्र से सौ मीटर की दूरी वाहन खड़ा करना होगा। कोई व्यक्ति व उम्मीदवार वोटरों को बूथ तक लाने के लिए वाहन का प्रयोग नहीं करेगा। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना चुनाव कंट्रोल रूम को दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें