कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को 22 जिला पंचायत की सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। इससे चुनावी हलचल तेज हो गई है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव को सिठमरा से और उनकी पत्नी उर्मिला को राजपुर प्रथम सीट से मैदान में उतारा गया है। पार्टी के इस फैसले से चर्चा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रामसिंह की दावेदारी मजबूत हो गई है।
पंचायत चुनाव के तृतीय चरण में 26 अप्रैल को जिले में मतदान होगा। सपा जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के चयन को लेकर लगभग फाइनल स्थिति में पहुंच चुकी है। जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि उमरन सीट से राजकुमार यादव, औंगी से प्रशांत पाल, भुजपुरा से महामाया यादव, रंजीतपुर से उमेश दुबे, जगनपुर से राजेश कुमार यादव, भोगनीपुर से गीता देवी, कुढ़वा से आलोक कुमार दिवाकर, तिलौंची से रविशंकर शुक्ला, कटेठी से शोभित सोनकर, सिठमरा से निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव, राजपुर प्रथम से राम सिंह यादव की पत्नी उर्मिला, बिरहुन से अंकित यादव, राजपुर द्वितीय से अवनीश नंदन निषाद, तिगाई से निखिल गौतम, संदलपुर द्वितीय से धर्मेंद्र कुमार दिवाकर, राजपुर तृतीय से नरेंद्र कोरी, जजमुइया से संतोष सिंह पाल, रसूलाबाद तृतीय से पंकज सिंह गौर, असालतगंज से विश्राम सिंह यादव, परिजनी से अंजुल देवी, लक्ष्मणपुर पिलख से सुशीला राजपूत, सुनासी से प्रिया सोनकर को पार्टी ने प्रत्याशी घोषित किया है।
अभी दस सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित करने पर विचार चल रहा है। बता दें कि राम सिंह यादव निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं जबकि इनकी पत्नी उर्मिला यादव इसके पहले अध्यक्ष रह चुकी हैं। दोनों लोगों को टिकट मिलने से चर्चा है सपा जिला पंचायत अध्यक्ष के रुप में राम सिंह को ही मैदान में उतारेगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही बकाया दस सीटों पर भी नाम घोषित कर दिए जाएंगे।