फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला की मौत, सात संक्रमित

विज्ञापन
कोविड़ अस्पताल के लिए जिला अस्पताल की बर्न यूनिट का निरीक्षण करते डीएम जेपी सिंह। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना से एक महिला की मौत हो गई, जबकि कोविड-19 के नोडल अफसर व सीएमओ कार्यालय के दो अधिकारी सहित सात कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 1863 हो गई है। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। महिला कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती थी।
विज्ञापन

कोरोना अब तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत के बाद हड़कंप मच गया। सोमवार को महिला की हालत बिगड़ने के बाद हैलट अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। दोपहर बाद महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं कोविड़-19 के नोडल अफसर व सीएमओ कार्यालय के दो और अधिकारी कोरोना पॉजिटिव निकले। अमरौधा में बुजुर्ग, राजपुर में युवक सहित दो अन्य युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली। सीएमओ ने बताया कि कार्यालय में निकले अफसरों को होम आइसोलेट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य टीम को संपर्क में आए अधिकारी व कर्मचारियों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल जिले में 39 एक्टिव केस हैं। कोरोना से करने वालों की संख्या अब 29 हो गई है। वहीं कोरोना से 1795 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

अफसर ही कर रहे हैं लापरवाही
कानपुर देहात। अमूमन कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उस क्षेत्र को सील कर हॉटस्पाट घोषित कर दिया जाता है। विकास भवन में सीडीओ व जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा सीएमओ कार्यालय में कोविड-19 के नोडल अफसर सहित दो अन्य अधिकारी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी ऑफिस को सैनिटाइज नहीं किया गया। न ही सील कर हाटस्पाट घोषित किया गया। बड़ी बात यह है कि कार्यालय पहुंचकर अफसर व कर्मचारी काम कर रहे हैं। जो बड़ी लापरवाही साबित हो सकती है। वहीं इस मामले में स्वास्थ्य अधिकारी कुछ कहने से बचते रहे।
2524 ने कराया टीकाकरण
कानपुर देहात। तीन निजी सहित 12 सरकारी अस्पतालों में कोरोना का टीकाकरण किया जा रहा है। मंगलवार को 2524 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं 153 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली है। वहीं निजी अस्पतालों में एक भी वैक्सीनेशन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें