फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर पुलिस का अमानवीय चेहरा: वारंटी को थाने लाकर पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा, एसीपी बोले- जांच की जाएगी

Wed, 07 Feb 2024 02:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एसीपी चकेरी दिलीप सिंह का कहना है कि पुलिस जब घर गई, तो वारंटी हाथापाई करने लगा था। इस पर पुलिस बल प्रयोग कर थाने लाई। बाकी वायरल वीडियो की जांच की जाएगी।
 
विज्ञापन
वारंटी को पीटते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एनआई एक्ट के मामले में चकेरी थाने लाए गए वारंटी को पुलिसकर्मियों ने गिराकर लाठी और लात-घूंसों से मारा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सनिगवां स्थित चंदन नगर निवासी उमेश कुमार आर्डनेंस फैक्ट्री में कर्मचारी हैं।

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर शाम पुलिस घर आई।  कहा कि उमेश के खिलाफ एनआई एक्ट के ममाले में गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कर्मी उमेश को पीटते हुए थाने ले आए। इसके बाद थाने में भी बुरी तरह से पीटा।
वीडियो में दिख रहा है कि तीन पुलिसकर्मी उमेश को जमीन पर गिराकर पीट रहे हैं।  इस वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। एसीपी चकेरी दिलीप सिंह का कहना है कि पुलिस जब घर गई, तो वारंटी हाथापाई करने लगा था। इस पर पुलिस बल प्रयोग कर थाने लाई। बाकी वायरल वीडियो की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें