हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में आने वाली नौबस्ता नवीन गल्लामंडी में चोरों ने आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा की नकदी पार कर दी। सुबह व्यापारियों चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी। गल्लामंडी में महेश दलाल की दाल की आढ़त है। इसके साथ ही रोहित उर्फ चिंटू की गल्ला, अभय की मूंगफली, राजू मुनीम की गुड़ की आढ़त हैं।
पार मंडल के जिला महामंत्री पवन तिवारी ने बताया कि मंगलवार सुबह आढ़ती मंडी पहुंचे तो चार कारोबारियों सहित छह दुकानों के ताले टूटे पड़े थे। महेश के दुकान में रखे 1.25 लाख रुपये, हरिकिशन की दुकान से 25 हजार, अभय की दुकान से 1500, राहुल की दुकान से 4000 रुपये गायब थे। सूचना पर आढ़ती के समर्थन में व्यापार मंडल के पदाधिकारी पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। हनुमंत विहार एसओ राजीव सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश में टीमें लगी हैं। मंडी में लगे सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।