फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: अविवाहित युवती ने नवजात को जन्म दिया, परिजनों ने अपनाने से किया इनकार

Tue, 01 Sep 2026 07:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने नवजात को संरक्षण में लिया। नवजात को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने नवजात को संरक्षण में लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को 20 वर्षीय अविवाहित युवती ने नवजात को जन्म दिया। प्रसव के बाद परिजनों ने बच्चे को अपने साथ रखने से इनकार कर दिया। सूचना पर पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची। नवजात को संरक्षण में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया गया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती को मंगलवार को परिजन प्रसव के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश सिंह पटेल ने बताया कि युवती ने सुबह करीब नौ बजे स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद परिजनों ने नवजात को अपनाने से इनकार कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार द्विवेदी महिला पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे। कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी भी अस्पताल पहुंच गए। अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली। एएसपी शिवराज ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों द्वारा नवजात को अपने पास रखने से इनकार करने पर चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना दी गई।

टीम ने मौके पर पहुंचकर नवजात को संरक्षण में ले लिया। बाद में बेहतर देखरेख के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया। मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को भी दी गई है। पुलिस और बाल संरक्षण विभाग की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें