फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: थाने, चौकियां और पुलिस कार्यालय खुद की बिजली से होंगे रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कमिश्नरी पुलिस के सभी थाने, चौकियां और पुलिस कार्यालय अब खुद की बिजली से रोशन होंगे। यहां 150 से ज्यादा सोलर पैनल लगाए जाएगे। बिजली का खर्च 50 प्रतिशत से कम आएगा। थानों और पुलिस कार्यालयों में 25 किलोवॉट से अधिक के 25 बड़े और 25 किलोवॉट से कम के 50 छोटे सोलर पैनल स्थापित होंगे। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (नेडा) की ओर से बड़े पैनल लगाए जाएंगे जबकि छोटे पैनल पुलिस खरीदेगी।
विज्ञापन

पुलिस चौकियाें में आठ से दस किलोवॉट और थानों में 18 से 20 और कुछ में 24 किलोवॉट का भार है। डीसीपी पूर्वी, पश्चिम, सेंट्रल, दक्षिण, एडीसीपी, एसीपी कार्यालय में 25 किलोवॉट से अधिक का लोड है। पुलिस लाइन, ट्रैफिक पुलिस लाइन, कमिश्नरी कार्यालय का भार काफी ज्यादा है। पुलिस अधिकारियों की नेडा के अफसरों से बातचीत हुई है। इसके लिए नेडा की ओर से चिह्नित सोलर पैनल लगाने वाली कंपनियों ने थानों और पुलिस चौकियों का निरीक्षण किया। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसमें लोड, मीटर रीडिंग, एसी, कूलर, पंखे, बल्ब, कंप्यूटर, प्रिंटर आदि की संख्या शामिल रहेगी। बिजली का बिल का भी आकलन कराया जा रहा है।

एडीसीपी पुलिस लाइन महेश कुमार ने बताया कि सभी थानों, पुलिस चौकियों और पुलिस कार्यालयों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। यहां पैदा होने वाली बिजली ग्रिड पर जाएगी।
विज्ञापन


कई पुलिस चौकियों से बिजली का बिल काफी ज्यादा आ रहा है। पुलिस के अधिकारियों ने इसकी समीक्षा शुरू कर दी है। चौकी में स्टाफ की संख्या से अधिक बिजली की खपत होने की शिकायतें मिल रही हैं। पांच से सात बड़े थाने व कोतवाली का बिजली बिल अधिक आ रहा है। यहां बिल आने के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें