कानपुर। सुपर स्पेशियलिटी कोर्स की परीक्षा नीट-एसएस में सबसे अधिक चयन जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टरों का हुआ है। इनमें सबसे अधिक रेजीडेंट सर्जरी विभाग के नीट एसएस में चयनित हुए हैं। सर्जरी विभाग से 14 रेजीडेंट डॉक्टर सुपर स्पेशियलिटी कोर्स एमसीएच में चयनित हुए हैं। इनमें डॉ. आंचल गुप्ता को केजीएमयू और डॉ. यामिनी राणा को एम्स दिल्ली में प्लास्टिक सर्जरी में दाखिला मिला है। इनमें तीन रेजीडेंट ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला के अंडर में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) किया है। एनेस्थेसिया विभाग से एक और मेडिसिन से आठ रेजीडेंट सुपर स्पेशियलिटी कोर्स डीएम के लिए चयनित हुए हैं। ब्यूरो