फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लाखों का जुआ पुलिस ने हजारों में दिखाया, नौ गिरफ्तार

Sat, 08 Mar 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर पुलिस ने गश्त के दौरान जुए की सूचना पर छापा मारा। जहां पुलिस को देखकर जुआरी खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर नौ जुआरियों को पकड़ लिया। चर्चा है कि कि जुआ फड़ से पुलिस को लाखों रुपये मिले। लेकिन पुलिस ने सिर्फ साठ हजार रुपये दिखा मामला रफा-दफा कर दिया। जुए के फड़ से पुलिस को आठ बाइकें व छह मोबाइल बरामद हुए। पकड़े गए लोगों पर पुलिस ने जुआ एक्ट की कार्रवाई की।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली कैथेरी जाने वाले तालाब के पास खेतों में कई दिनों से जुआ खेला जा रहा था। जुआ खेले जाने की सूचना पर गुरुवार की शाम पुुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देखकर कुछ जुआरी खेतों की ओर भागे तो कुछ डरकर तालाब में कूद गए।
पुलिस ने सदनपुरी उरई निवासी यासीन राईन, चिल्ली निवासी रविंद्र कुमार, तिलक नगर उरई निवासी विवेक कुशवाहा, मुहम्मदाबाद निवासी आनंद उर्फ भोलू तिवारी, चिल्ली निवासी ब्रजेश कुमार, जकौड़ी जरिया हमीरपुर निवासी फूल सिंह, बड़ेरा निवासी मनीष पाल, कुसमिलिया निवासी राजेंद्र उर्फ राजू, ओम प्रकाश को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक फड़ से 52,600 रुपये व तलाशी में 8213 रुपये, छह मोबाइल, आठ बाइकें बरामद हुई हैं। कुछ जुआरी भागने में भी सफल हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं लोगों में चर्चा है कि जुआ करीब चार से पांच लाख रुपये का था। इसमें गांव के अलावा आसपास के नामी जुआरी भी जुआ खेल रहे थे। जब पुलिस ने बताया कि फड़ से केवल साठ हजार रुपये ही बरामद हुए हैं, तो पुलिस की यह बात लोगों के गले नहीं उतरी है। क्षेत्र में बड़ा जुआ पकड़े जाने की काफी चर्चा रही। पुलिस ने सभी पर कार्रवाई की है। लोगों का कहना है कि इसी तरह रामपुरा थाना पुलस ने कस्बे में भी कुछ माह पहले बड़ा जुआ पकड़ा गया था। इसमें थाना प्रभारी सहित सिपाहियों पर कार्रवाई हुई थी। मामला जुए की रकम में हेराफेरी का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें