युवती नहीं पकड़ पा रही थी रस्सी
उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पीआरबी के प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पहले रस्सी डाली गई, लेकिन रस्सी को युवती नहीं पकड़ पा रही थी। इसके बाद आसपास के घरों से दो सीढ़ियां मंगाई गई, जिसके सहारे दो सिपाही युवती तक पहुंचे और उसे सही सलामत बाहर निकाल कर लाए।
सुबह करीब पांच बजे दलदल में फंसी थी युवती
युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जो अपना नाम और पता नहीं बता पाई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया गया की सुबह करीब पांच बजे युवती दलदल में फंसी थी। सूचना सात बजे पुलिस को मिली और आठ बजे उसे निकाला गया।
बालू घाट चौकी की टीम भी भेजी गई थी
रेस्क्यू टीम में महिला कांस्टेबल गायत्री यादव और हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह शामिल रहे। कोतवाली गंगाघाट प्रभारी निरीक्षक रामफल प्रजापति ने बताया कि एक पुलिस टीम बालू घाट चौकी प्रभारी हरी निवास शर्मा के नेतृत्व में भी भेजी गई थी। युवती सही सलामत है।