फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अवनीश से संबंधों पर पूछताछ के लिए प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री के घर पहुंची पुलिस

Mon, 26 Aug 2024 12:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पुलिस अब अवनीश के साथी वसीम खान को भी ढूंढ रही है। वसूलीबाज कमलेश फाइटर की तलाश में भी दबिश दी गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस स्थित नजूल की जमीन कब्जाने के प्रयास में जेल में बंद अवनीश दीक्षित से दस दिन की रिमांड में मिली जानकारी के बाद पुलिस ने करीबियों से पूछताछ का सिलसिला शुरू कर दिया है। इस क्रम में पुलिस की एक टीम रविवार को प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री कुशाग्र पांडेय के घर पर पहुंची।
विज्ञापन


कुशाग्र नहीं मिले लेकिन पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कहा। उधर, वसूलीबाज कमलेश फाइटर व अवनीश के करीबी वसीम खान की तलाश में भी पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री कुशाग्र पांडेय के घर देर शाम पुलिस टीम पहुंची। पुलिस अफसरों ने परिजनों से कुशाग्र के बारे में पूछा। परिजनों से जानकारी मिलने पर कुशाग्र ने हरबंश मोहाल थाना प्रभारी से बात की। पुलिस कमिश्नर को भी मोबाइल पर मैसेज भेजकर कहा कि वह जांच में पुलिस का सहयोग करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

वहीं, वसूलीबाज कमलेश फाइटर को दबोचने के लिए पुलिस की एक टीम ने उसके सरिया मार्केट सरोजनीनगर स्थित घर समेत कई और ठिकानों में दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिला। वहीं, शहर के बाहर भी एक पुलिस टीम उसकी तलाश में रवाना हुई है। उधर, अवनीश के साथी डिप्टी पड़ाव निवासी वसीम खान के भी ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। बता दें, अवनीश के अध्यक्ष रहने के दौरान ही कुशाग्र प्रेस क्लब के महामंत्री रहे थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस कुशाग्र से अवनीश से जुड़े कुछ मामलों में जानकारी हासिल करना चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें