फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अवनीश के फरार साथियों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कमिश्नरी के इंटररेंज गैंग के सरगना अवनीश दीक्षित के फरार चल रहे साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने फिर से दबिश देनी शुरू कर दी है। मंगलवार को किदवईनगर के एच टू ब्लाॅक निवासी अजीत यादव, चकेरी के मंगला विहार निवासी अमन तिवारी, यशोदानगर के अधिवक्ता मोहित बाजपेई व ग्वालटोली में अभिनव शुक्ला के घरों पर रेलबाजार पुलिस ने दबिश दी। आरोपियों के न मिलने पुलिस पूछताछ कर लौट गई।
विज्ञापन

18 दिसंबर 2024 को किदवईनगर एच ब्लाॅक निवासी अवनीश दीक्षित, झांसी के नवाबाद के झोकनबाग निवासी हरेंद्र मसीह, राहुल वर्मा, मौरिस एरियल, कमला एरियल, अभिषेक एरियल, अर्पण एरियल, जीतेश झा, संदीप शुक्ला, विक्की चार्ल्स, अली अब्बास, जितेंद्र शुक्ला, विवेक पांडेय, मनोज यादव, मो. वसीम, अखलाख अहमद के खिलाफ तत्कालीन कोतवाली इंस्पेक्टर संतोष शुक्ला ने गैंगस्टर एक्ट की एफआईआर दर्ज की थी जिसकी विवेचना रेलबाजार थाना प्रभारी बहादुर सिंह कर रहे हैं।
थाना प्रभारी के अनुसार, उन्होंने विवेचना के दौरान 10 नए और नाम जोड़े हैं। इनमें चकेरी के मंगला विहार निवासी कथित पत्रकार अमन तिवारी, बिरहाना रोड के अभिनव शुक्ला, राहुल बाजपेई, मोती मोहाल निवासी रमन गुप्ता, कारवालो नगर के नितिन दीक्षित, हालसी रोड निवासी जितेंद्र यादव, विनोद यादव और विजेंद्र यादव, यशोदानगर निवासी मोहित बाजपेई, किदवईनगर के अजीत सिंह यादव शामिल हैं। इनमें राहुल बाजपेई, रमन गुप्ता, जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। नितिन दीक्षित को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। आरोपियों के घर समेत सभी संभावित ठिकानों पर तलाश कराई जा रही है। अब तक कोई हाथ नहीं लगा है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें