फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मददगार बनी खाकी: भटक रहे फ्रांसीसी नागरिकों को पुलिस ने कराया नाश्ता, बस से वाराणसी किया रवाना

Wed, 12 Feb 2025 08:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शहर की पुलिस ने अच्छी पुलिसिंग का उदाहरण पेश किया। भटक रहे फ्रांसीसी नागरिकों को पुलिस ने नाश्ता कराया। चकेरी थाने में पांच घंटे विश्राम कराया। इसके बाद बस से वाराणसी रवाना किया।
विज्ञापन
भटक रहे फ्रांसीसी नागरिकों की पुलिस ने की मदद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरी पुलिस ने मंगलवार की रात अच्छी पुलिसिंग का उदाहरण पेश किया। रामादेवी चाैराहे पर भटक रहे फ्रांस के दो नागरिकों को नाश्ता कराया। थाने में पांच घंटे विश्राम कराने के बाद वाराणसी की बस में बैठाकर रवाना किया। फ्रांस की नागरिक क्लैरे रोलेण्ड अपने पुरुष मित्र पेट्रिक के साथ भारत घूमने के लिए आई हैं। मंगलवार की रात को वे लोग झकरकटी बस अड्डे से वाराणसी जाने के लिए बस में सवार हुए। रामादेवी चौराहे पर बस के रुकने पर वे कुछ खाने-पीने के लिए नीचे उतरे। इसी दाैरान बस चली गई और वे वहीं पर छूट गए। वे दोनों वहीं पर भटक रहे थे। भाषा की दिक्कत के चलते वो किसी से बात भी नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन


इस दाैरान चकेरी थाने में तैनात एसआई रविशंकर और एसआई सुशील कुमार ने उन्हें परेशान देखा तो पास जाकर बात की। दोनों दोस्तों को थाने लाकर जलपान कराया। रात में कोई वाहन न मिलने पर पांच घंटे थाने में आराम कराया। बुधवार की सुबह दोनों को वाराणसी जाने वाली बस में बैठाकर रवाना किया। दोनों विदेशी नागरिकों ने पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें