फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीसी कैमरे में पीटते और कैमरा तोड़ते दिखे पुलिस कर्मी, फिर भी कार्रवाई नही

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में चौराहे का नाम तिरंगा रखने पर हुए विवाद के बाद पुलिस के घर में घुस कर युवक को पीटने और कैमरा तोड़ने के वीडियो वायरल होने के बाद भी युवक का शांति भंग में चालान करना चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस अधिकारी आरोपी कर्मियों पर कार्रवाई से बचते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

कल्याणपुर पनकी रोड पर सीएनजी पंप के पास बन रहे एक चौराहे का नाम इलाके के रिंकू सिंह ने तिरंगा रख दिया था। आरोप है कि इसके बाद इलाके के चौकी इंचार्ज, एक दरोगा के साथ शनिवार रात उसके घर पहुंचे। जहां चौकी इंचार्ज और दरोगा पर रिंकू के साथ मारपीट करने और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ने का आरोप लगा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया।। डीसीपी वेस्ट एस एम कासिम आबिदी ने बताया कि आरोपी युवक रिंक इलाके में अराजकता करता है। स्थानीय पार्षद समेत कई इलाके लोगों ने उसके खिलाफ आईजीआरएस और अन्य माध्यमों शिकायतें की हैं। 2 दिन पहले उसे पर देर रात तक तेज ध्वनि में अश्लील गाने बजाने की शिकायत पर पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की थी। इसी मामले में पुलिस उसे घर से लेकर थाने ले गई थी। पुलिस पर मारपीट जैसे आरोप निराधार हैं। पूरे मामले की जांच एसीपी कल्याणपुर को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें