फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने मांगा साप्ताहिक अवकाश

Thu, 29 Jan 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां में अपर पुलिस महानिदेशक (एसआईटी) महेंद्र मोदी ने बुधवार को राजपुर कसबे के सट्टी थाने और भोगनीपुर कोतवाली की निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी और निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


एडीजी के पहुंचने पर उनको दोनों जगह सलामी दी गई। भोगनीपुर कोतवाली में एक उपनिरीक्षक की कैप ठीक न होने पर उसे स्वयं ठीक किया।

आइंदा सजगता बरतने की हिदायत दी। निरीक्षक कक्ष में एफआईआर, निरीक्षण पुस्तिका, आयोजित दिवसों की रिपोर्ट जांची।

पुलिसकर्मियों ने अंतराल से साप्ताहिक अवकाश दिए जाने की मांग रखी। पुलिस अधीक्षक बीवी सिंह, एएसपी ऋषिपाल सिंह, डीएसपी आलोक शर्मा भी मौजूद रहे।

पत्रकारों बात करते हुए बताया कि उन्होंने जल संरक्षण पर शोध भी किया है। जिसकी डिजाइनें भी तैयार कराई गई हैं। जल संरक्षण पर आधारित स्वरचित पुस्तक का सभी भाषाओं में अनुवाद कराया जा रहा है।

राजपुर प्रतिनिधि के अनुसार एडीजी ने सट्टी थाने में रसोई घर और अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को चुस्त - दुरुस्त रहने और अपराध पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी आलोक शर्मा, थाना इंचार्ज देवेंद्रकुमार द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें