फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शिकायत निस्तारण में थानेदार अव्वल, अधिकारी फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शिकायतों के निस्तारण में थानेदार अव्वल रहे जबकि अधिकारी फिसड्डी साबित हुए। इसका असर दिसंबर माह की आईजीआरएस रैकिंग पर पड़ा। कमिश्नरी पुलिस की प्रदेश भर में ओवरऑल 72 रैंक हासिल हुई। कुल 52 में से 42 थानों को 100 प्रतिशत और तीन थानों को 99 फीसदी नंबर मिले। आवेदकों की संतुष्टि की रैंकिंग में नवंबर के मुकाबले 13 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने थानेदारों और अधिकारियों को जनवरी में शत प्रतिशत संतुष्टि का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

आईजीआरएस की सितंबर की रैंकिंग में 15 थानों ने 100 प्रतिशत, अक्तूबर में 22 थानों, नवंबर में 32 थानों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। दिसंबर में 42 थानों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आवेदकों की संतुष्टि के मामलों में सितंबर में 71.34 प्रतिशत, अक्तूबर में 75.89 प्रतिशत, नवंबर में 80 प्रतिशत और दिसंबर में 93 प्रतिशत अंक हासिल हुए। नंबर में कानपुर कमिश्नरी की ओवरऑल 69 रैंक थी।
एसीपी और डीसीपी कार्यालय से लगाई जा रही आईजीआरएस रिपोर्ट में प्रगति नहीं है। आवेदकों को जांच से संतुष्टि भी कम मिल रही है। अधिकारियों के मुताबिक एसीपी कार्यालयों से संतुष्टि का फीडबैक केवल 32 फीसदी और डीसीपी कार्यालयों से 45 फीसदी है।
विज्ञापन

-
जोन को ओवरऑल पहली रैंक
कानपुर जोन पुलिस को ओवरऑल आईजीआरएस की पहली रैंक मिली है। जोन के अंतर्गत कानपुर रेंज और झांसी रेंज को भी पहली रैंक हासिल हुई है। एडीजी जोन आलोक सिंह ने पुलिस अधिकारियों व स्टाफ को इसी तरह से जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें