चौकी प्रभारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू
एडीसीपी ने चौकी प्रभारी को एसीपी कर्नलगंज कार्यालय में तलब किया था। एसीपी ने चौकी प्रभारी से पूछताछ की, तो उन्होंने तीन बार बयान बदले थे। ऐसे में चौकी प्रभारी को मुखबिरी का दोषी माना गया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने बताया कि एडीसीपी सेंट्रल की जांच रिपोर्ट के आधार पर चौकी प्रभारी राजन मौर्या को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।