हरदोई जिले की कस्बा चौकी में तैनात इटावा निवासी हेड कांस्टेबल सोमवार दोपहर आवास में बेसुध मिला। साथी पुलिसकर्मी उसे सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरदोई में रहकर पढ़ाई कर रहीं मृतक की ममेरी भतीजियों ने बताया कि वह हार्ट का मरीज था।
कस्बा पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबिल विमलेश यादव (40) पुत्र बाबूराम यादव निवासी नवलपुरा सैफई जिला इटावा कोतवाली परिसर में बने आवास में रहते थे। सोमवार दोपहर हरदोई में रहकर पढ़ाई कर रहीं उनकी ममेरी भतीजी रंजू यादव व आरती उनसे मिलने आवास पर पहुंची तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। दोनों ने विमलेश के मोबाइल पर कॉल की तो वह भी रिसीव नहीं हुई। दोनों ने इसकी जानकारी कोतवाली स्टाफ को दी।