फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: अपहरणकर्ता सुभाष व रूबी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया एक और मुकदमा

Sat, 01 Feb 2020 10:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
छूटने के बाद बंधक बनाए गए बच्चे, अंजली और अपहरणकर्ता सुभाष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में कोतवाली के दरोगा ने सुुुभाष व उसकी पत्नी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया है। इसमें घर में विस्फोटक सामग्री मिलने का आरोप लगाया गया है। दरोगा शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने शनिवार को गांव करथिया निवासी शातिर सुभाष व उसकी पत्नी रूबी के खिलाफ आर्म्स एक्ट व विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


शातिर को मुठभेड़ में मारने के बाद पुलिस ने उसके घर से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया। इसमें 315 बोर का तमंचा, रायफल, 20 कारतूस, 11 खोखा, एक एंड्रायड मोबाइल, 15 किग्रा सिलिंडर बम, 135 हथगोले, चार बड़े इलेक्ट्रिक बम, चार सुतली बम, पेंट के डिब्बे में बनाया गया बम व विस्फोट के लिए लगाई गई वायरिंग आदि बरामद हुई थी।

प्रत्येक बम में तीन किलो बारूद का इस्तेमाल किया गया। इससे सुभाष बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। विस्फोटक बरामदगी के आधार पर दरोगा ने शातिर दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ का मुकदमा सुभाष व उसकी पत्नी रूबी के खिलाफ दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें