फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरई: रिटायर्ड रेलकर्मी के घर लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली

Mon, 07 Sep 2026 12:59 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उरई

सार

Jalaun News: कोंच के सिमरिया गांव में जन्माष्टमी की रात रिटायर्ड रेलवे कर्मी और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले बदमाशों से सोमवार को कोंच कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ हो गई। अंडा-बिरगुवां गांव मार्ग पर हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी रवि अहिरवार के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
कोंच कोतवाली पुलिस की मुठभेड़ - फोटो : वीडिओ ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं दो अन्य बदमाशों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसओजी, सर्विलांस और कोंच कोतवाली पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में चेकिंग कर रही थी।

विज्ञापन

इसी दौरान अंडा-बिरगुवां मार्ग पर संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने टीम पर दो राउंड फायर किए। जवाब में पुलिस ने भी दो राउंड फायरिंग की। इसी दौरान रवि अहिरवार के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

दो बदमाशों ने किया आत्मसमर्पण

मुठभेड़ के दौरान मौजूद दो अन्य बदमाशों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों में एक कोंच क्षेत्र के ही एक गांव का निवासी बताया जा रहा है, जबकि मुख्य आरोपी रवि अहिरवार कोंच का रहने वाला है।

ई-रिक्शा, नकदी और जेवरात बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल ई-रिक्शा, करीब 35 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस अब बरामद सामान का मिलान लूट की घटना में चोरी गए सामान से कर रही है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

जन्माष्टमी की रात बुजुर्ग दंपती को बनाया था बंधक

कोंच के सिमरिया गांव में 4/5 सितंबर की रात बदमाश रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी रघुवीर अहिरवार के घर में घुसे थे। बदमाशों ने रिटायर्ड रेलकर्मी और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर मारपीट की थी और घर से नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी थीं।

विज्ञापन

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एएसपी आईपीएस डॉ. ईशान सोनी और सीओ परमेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम से घटना की जानकारी ली। घायल आरोपी को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें