वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार
स्नेहा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी परेशानी बताई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। पत्नी का कहना है कि भाषा की समस्या के कारण उन्हें मॉस्को में मामले की जानकारी हासिल करने और कानूनी प्रक्रिया समझने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
10 साल के बच्चे की जिम्मेदारी के बीच परेशान पत्नी
स्नेहा ने बताया कि परिवार में 10 साल के बच्चे की देखरेख की जिम्मेदारी भी उनके ऊपर है। पति के हिरासत में होने से वह बेहद परेशान हैं और उनकी सुरक्षित वापसी को लेकर चिंता में हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से जल्द मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
चंदन की गिरफ्तारी या हिरासत के स्पष्ट कारणों और रूसी सेना में भर्ती किए जाने के आरोपों पर अभी भारतीय दूतावास, संबंधित कंपनी या रूसी प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फिलहाल रूसी सेना में जबरन भर्ती के दावे को पत्नी के आरोप के तौर पर ही देखा जा रहा है। परिवार को उम्मीद है कि भारतीय अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और चंदन की सुरक्षित रिहाई का रास्ता निकलेगा।