फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही बोला हत्यारा है यह डॉक्टर, कालपी बार्डर पर रात को जांच के लिए पुखरायां गए थे सीएचसी अधीक्षक

Fri, 29 May 2020 07:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
शिकायत करने पहुंचे डाॅक्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यही है वो डॉक्टर जिसने मेरे साथी सिपाही को मार डाला। यह डॉक्टर हत्यारा है। जी हां यह किसी फिल्म का डॉयलाग नहीं, बल्कि गुरुवार रात स्वास्थ्य टीम की कानपुर देहात की सीमा पर मुस्तैदी जांचने पहुंचे चिकित्सा अधीक्षक व साथी डॉक्टर से एक सिपाही ने अभद्रता करते हुए कही। 
विज्ञापन


गुरुवार रात करीब 11 बजे पुखरायां सीएचसी अधीक्षक डॉ. आदित्य सचान व साथी डॉक्टर बृजेश भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के कालपी बार्डर पर गैर प्रांतों से आने वाले लोगों की जांच के लिए तैनात स्वास्थ्य टीम की उपस्थिति जांचने गए थे। डॉ. आदित्य सचान ने बताया कि वह बार्डर पर पड़ी टीनशेड पर जैसे ही बैठे।

 
विज्ञापन

तभी अमरौधा पुलिस चौकी का एक सिपाही आया और डॉक्टर बृजेश पर एक सिपाही को मार डालने का आरोप लगाकर अभद्रता करने लगा। उन्होंने जब मना किया तो और भी अपशब्द कहे। मामला उच्चाधिकारियों को देने पर आरोपी सिपाही को उसका साथी ले गया।

उन्होंने रात में ही फोन पर अभद्रता की जानकारी भोगनीपुर सीओ आशापाल सिंह, कोतवाल चंद्रशेखर दुबे को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसपर डॉक्टर रात को ही भोगनीपुर कोतवाली पहुंचे। वहां उन्होंने मौजूद पुलिस कर्मियों को अभद्रता की जानकारी दी, लेकिन मामला सिफर रहा। शुक्रवार को डॉक्टरों की शिकायत का वीडियो वायरल होने और एसपी से शिकायत करने के बाद कार्रवाई शुरू हो सकी।

सिपाही को बचाने के लिए चौकी इंचार्ज ने मांगी माफी
गुरुवार रात डॉक्टर से अभद्रता करने की शिकायत मिलने के बावजूद स्थानीय पुलिस अधिकारी मामले में लीपापोती करते रहे। मामला एसपी तक पहुंचा तो अमरौधा चौकी इंचार्ज अपने कारिंदे को बचाने में जुट गए। उन्होंने घटना पर अफसोस जताते हुए पूरी पुलिस चौकी की तरफ से डॉक्टर को फोन कर माफी मांगी।


सिपाही द्वारा डॉक्टर से अभद्रता करने की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
अनुराग वत्स (एसपी)


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें