फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस टीम पर हमला, पथराव कर चौकी इंचार्ज पर तानी पिस्टल, दहशत में जान बचाने के लिए भागे

Fri, 29 May 2020 07:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर देहात में शिवली कोतवाली के बन्नापुरवा गांव में धोखाधड़ी के आरोपी को पकडने गई कन्नौज की स्वाट टीम व औनहा चौकी पुलिस पर हमला कर दिया गया। आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज व सिपाहियों की वर्दी फाड़ दी गई। महिलाओं ने चौकी इंचार्ज का पिस्टल भी छीन लिया। कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा तब हालात काबू हुए।

पुलिस ने आरोपी समेत छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरु की है। बन्नापुर के अनिल प्रताप के खिलाफ  कन्नौज कोतवाली में डेढ़ लाख रुपए की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज है। साइबर क्राइम के तहत दर्ज रिपोर्ट में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम को लगाया था। कन्नौज स्वाट टीम प्रभारी एसआई कुलदीप ने औनहा चौकी इंचार्ज देवेश कुमार के साथ शुक्रवार दोपहर आरोपी के घर पर दबिश दी।
विज्ञापन


आरोपी को पकडने के बाद पुलिस वहां से निकल रही थी। तभी उसके घर की महिलाओं व अन्य लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। मारपीट कर आरोपी को छुड़ा लिया। साथ ही औनहां चौकी इंचार्ज की वर्दी फाड़ दी और पिस्टल भी छीन ली। मारपीट में औनहा चौकी के सिपाही रामनिवास के हाथ चोट लगी है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई।

 
विज्ञापन

पुलिस टीम की वर्दी फाड़ी - फोटो : amar ujala
इस पर शिवली कोतवाली, रसूलाबाद व रूरा थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस को एक खेत में पिस्टल पड़ी मिली। पुलिस ने आरोपी समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ रामशरन सिंह भी मौके पर पहुंचे। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि कोतवाल को आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं। उनसे पूछतांछ चल रही है।

पिस्टल तनी देख जान बचाकर भागे पुलिस कर्मी
बन्नापुर गांव में धोखाधड़ी के आरोपी के छुड़ाने के साथ ही उसके परिजनों ने चौकी इंचार्ज की कमर में लगी पिस्टल भी छीनकर तान दी। इसपर पुलिस कर्मी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी भी मौके से फरार हो गया। बाद में कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा तब हालात काबू में आए। बाद में पिस्टल एक खेत में पड़ी मिली।

मारपीट व पथराव से दहशत में दिखे पुलिस कर्मी
बन्नापुर गांव में आरोपी को छुड़ाने के दौरान लोगों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया। इसमे चौकी इंचार्ज, सिपाही रामननिवास व बृजेंद्र के घायल हो गए। किसी तरह से जान बचाकर शिवली कोतवाली पहुंचे पुलिस कर्मियों पर दहशत दिखाई दी। सिपाही रामनिवास ने बताया कि आरोपी को उन्होंने पकड़ रखा था। छुड़ाने के दौरान आरोपी के परिजनों ने उसे जमकर पीटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें