फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: गंगा स्नान करने जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत, पति और पुत्र संग जा रही थी फर्रुखाबाद

Thu, 07 May 2020 06:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
कानपुर-आगरा हाईवे पर सड़क हादसा, दो की मौत - फोटो : गूगल
विज्ञापन
हरदोई में पुत्र और पति के साथ बाइक से गंगा स्नान के लिए फर्रुखाबाद जाते समय शाहाबाद पाली मार्ग पर पाली पुल के निकट महिला बाइक से गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से महिला को उसके पति और पुत्र के साथ जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में महिला को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर सेढ़ा निवासी रामकुमार खेती करते हैं। गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर वह बाइक से अपने पुत्र शिवसागर और पत्नी राजदुलारी (55) के साथ गंगा स्नान के लिए फर्रुखाबाद के पांचाल घाट जा रहे थे।

शाहाबाद-पाली मार्ग पर गर्रा नदी के पाली पुल पर अचानक राजदुलारी अनियंत्रित होकर बाइक से सिर के बल सड़क पर गिर गईं। सिर में चोटें आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक चला रहे पुत्र शिवसागर ने मदद के लिए शोर मचाया तो कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में राजदुलारी को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के परिवार में पति के अलावा पांच पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें